{"_id":"5991f4154f1c1bf6428b458c","slug":"21502737429-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दही-हांडी प्रतियोगिता गांधी हाउस ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दही-हांडी प्रतियोगिता गांधी हाउस ने जीती
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता।
गढ़ीपुख्ता में स्थित द हिंद गुरू इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए ओर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषाओं में कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर थाली डेकोरेशन, राधाकृष्ण वेशभूषा, दही-हांड़ी प्रतियोगिता के साथ-साथ श्री कृष्ण भजन पर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी बच्चों को कृष्ण के कर्मण्ये वाधिकारस्ते के संदेश को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। छात्र-छात्राओं को विस्तार से श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। वहीं स्कूल मैनेजर नूर नवाज खान ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। वहीं बच्चों ने श्री कृष्ण के भजनों पर सुंदर-सुंदर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। शारिब, जीमल, गौरी शंकर, प्रवीण चौधरी, मुकेश कुमार, नीलम चौधरी, प्रियंका, ज्योति, नेहा, पूजा, अंजू, हिमानी, स्वाती, आकांक्षा, योगेश लता, नूरवंशी खान आदि मौजूद रहें।