{"_id":"6109871e8ebc3eba8908b97d","slug":"20464-people-got-anti-coronavirus-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt5503298101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 20464 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 20464 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन
शामली राजकीय महिला पोलीटेक्निक वैक्सिन लगवाने के लिये रिजेस्ट्रशन कराते लोग
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 20464 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में मंगलवार को विशेष अभियान के तहत 64 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। 20 हजार के लक्ष्य से अधिक 20464 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत लाभार्थियों का बूथ पर ही टीका लगाया गया।टीके लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। 64 बूथों पर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाए गए।
चौसाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसके तहत चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेगा कैंप लगाकर आन द स्पाट रजिस्ट्रेशन करते हुए कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। चौसाना स्थित पीएचसी पर मंगलवार को वृहद टीकाकरण अभियान के तहत 159 लोगों को टीके लगाए गए। सुबह 10 से बजे से शाम छह बजे तक चलता रहा। ग्राम सचिव ललित कुमार ने क्षेत्र में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रचार प्रसार किया। नेटवर्क बाधित रहने के कारण रजिस्ट्रेेशन में देरी हुई।
कांधला सीएचसी पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। भीड़ के दौरान धक्कामुक्की होने पर अव्यवस्था फैल गई, जिस पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करके उन्हें लाइन में खड़ा कराया। कैराना में टीकाकरण बूथों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर टीका लगवाया। एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी व चिकित्सा प्रभारी डॉ. भानू प्रकाश ने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
कोराना का एक केस मिला
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का एक नया केस मिला है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या पांच हो गई है। डीएम ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा है।

शामली में टीका लगवाती महिला- फोटो : SHAMLI

चौसाना अस्पताल में टीका लगवाने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI