फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कूड़े के प्रति विद्यार्थियों के जागरूक करने के लिए स्कूलों में होगी कार्यशाला

कूड़े के प्रति विद्यार्थियों के जागरूक करने के लिए स्कूलों में होगी कार्यशाला

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के प्रति विद्यार्थियों के जागरूक करने के लिए स्कूलों में होगी कार्यशाला
विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में होगी कार्यशाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़े के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह दो स्कूल कालेजों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। नगरपालिका द्वारा शहर के एक कन्या जूनियर हाईस्कूल से इस अभियान की शुरूआत कर सूखे और गीला कूड़े की उपयोगिता बताई गई।
नगरपालिका शामली के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत स्कूल-कालेजों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक माह के पहले और दूसरे पखवाड़े में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इनके साथ ही बैंक्वट हॉल व अन्य स्थानों पर भी कार्यशाला आयोजित होंगी, जिसमें लोगों को सूखे और गीले कूड़े के बारे में जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता बताई जाएगी। बृहस्पतिवार से इस अभियान का शुरूआत करते हुए कन्या जूनियर हाई स्कूल गुजरातियान शामली में नगर पालिका की तरफ से कूड़े के निस्तारण के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्कूल के छा़त्र-छात्राओं को सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा से कंपोस्ट बनाने संबंधी जानकारी दी गई। इनके अलावा कार्यशाला में छात्राओं को अपने घर के आसपास सफाई रखने के साथ ही शौचालय का उपयोग करने और खुले में शौच न करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, जिला कोआर्डिनेटर एसबीएम उत्तम सिंह पुनिया, कार्यवाहक सफाई नायक दीपक चंद्रा, शशिकांत पाहिवाल, प्रधानाचार्य दीपक शर्मा, रजत गुप्ता, विशाखा बंसल, दिव्यांशी मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वालों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
शामली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कूड़ा बीनने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि महीने में दो बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कूड़ा निस्तारण प्लांट पर गीला कूड़ा डालने के लिए पिट बनाए जाएंगे, जिनमें गीला कूड़ा डालकर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed