फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कमजोर नहीं है नारी, खुद की ताकत को पहचानें - एसपी

कमजोर नहीं है नारी, खुद की ताकत को पहचानें - एसपी

Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कमजोर नहीं है नारी, खुद की ताकत को पहचानें - एसपी
कांधला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि नारी कमजोर नहीं है, बस जरूरत है अपनी ताकत को पहचानने की। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर रहती है। जागरूक बनें और पुलिस की सुविधाओं का लाभ उठाकर खुद को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस हर कदम पर साथ देगी।
विज्ञापन

बुधवार को कांधला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। पाठशाला में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, कांधला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अलावा महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि कॉलेज से आते जाते समय किसी भी छात्रा के साथ कोई मनचला छेड़छाड़ करता है अथवा अश्लील फब्तियां कसता है, तो तत्काल डायल 100 पर कॉल करके सूचना दें। सूचना देने के 10 मिनट के भीतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचेगी और छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नारी को कमजोर समझा जाता है, लेकिन नारी कमजोर नहीं है, बस हिचक दूर करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह अपने कॉलेज की अध्यापिका अथवा अपने परिजनों को जरूर बताएं। शिकायत करने में बिल्कुल भी घबराएं नहीं। ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जब छात्राएं खुद जागरूक होंगी, तो वह बड़ी होने पर अपने परिवार को भी जागरूक बनाएंगी, जिससे समाज में सुधार आएगा। कहा कि अगर किसी भी छात्रा को कोई रिश्तेदार, भाई का दोस्त, सगा संबंधी भी परेशान करता है तो उसकी शिकायत 1090 पर करें। इस हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फेसबुक पर किसी की भी गलत आईडी कोई बनाता है तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर तुरंत शिकायत करें। कोई भी छात्रा व्हाट्स एप नंबर और फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड न करें। ताकि उनके फोटो का कोई व्यक्ति गलत प्रयोग न कर सके। उन्होंने छात्राओं को गुड टच तथा बेड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया। बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वाड भी गठित है, जो मुख्य स्थानों और कॉलेजों के आसपास सादे कपड़ों में निगरानी करती है। एंटी रोमियो स्क्वाड मनचलों को मौके पर ही पकड़ती है और कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने डायल 100 पर की कॉल, 15 मिनट में पहुंची पुलिस
डायल 100 के रेस्पांस टाइम को मौके पर चेक कराने पुलिस अधीक्षक ने प्रेक्टिकल कराया। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा हिना से डायल 100 पर कॉल कराई। कॉल लखनऊ कंट्रोल रूम में रिसीव की गई, जिसके बाद छात्रा का नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन पूछने के बाद तभी कांधला थानाध्यक्ष के सीयूजी और शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया। इसके बाद डायल 100 टीम भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंच गई। करीब 15 मिनट में पुलिस टीम वहां पहुंची।

बालिकाओं ने भी पूछे सवाल
कक्षा 11 की छात्रा प्रीति ने कहा कि 1090 हेल्पलाइन का प्रयोग कैसे किया जाता है? किस प्रकार हम अपनी गोपनीयता रखते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1090 हेल्पलाइन एक नंबर है, जिस पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जाती है। 1090 का कंट्रोल रूम लखनऊ में है। कॉल रिसीव करने वाली महिला पुलिसकर्मी पीड़िता का नाम पूछती है, लेकिन उसे गोपनीय रखा जाता है। इनके अलावा कक्षा नौ की छात्रा नरगिस और इरम, कक्षा 11 की छात्रा इकरा ने भी सुरक्षा के संबंध में सवाल पूछे।

छात्रा रमीन ने सिखाया था मनचले को सबक
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा रमीन के साथ एक साल पूर्व कॉलेज से लौटते समय मनचले ने सरेराह छेड़छाड़ की कोशिश की थी। छात्रा ने साहस दिखाते हुए मनचले को वहीं पर थप्पड़ जड़े, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त छात्रा के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस की पाठशाला में तालियां बजीं। छात्रा रमीन ने कहा, सबको साहस के साथ मनचलों का मुकाबला करना चाहिए।

कॉलेज में पहली बार पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
कॉलेज की छात्राओं और स्टाफ ने अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला की खूब सराहना की। जब छात्राओं से पूछा गया कि क्या कभी पुलिस अधीक्षक यहां आए, तो छात्राओं ने कहा कि पहली बार आए और इनसे बहुत अच्छी जानकारियां मिली, जिससे हमारा हौसला बढ़ेगा।

करें शिकायत, पुलिस करेगी मदद
पुलिस की पाठशाला के दौरान कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं बेहिचक अपनी परेशानी व्यक्त करें। कोई भी व्यक्ति परेशान करता है, तो उसकी शिकायत करें। पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी समय मोबाइल नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

बहुत अच्छा आयोजन, बढ़ेगा हौसला
प्रधानाचार्या कविता कुमारी ने भी छात्राओं को पुलिस की हेल्पलाइन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर से कॉलेज आते समय यदि कोई परेशानी होती है, तो कॉलेज पहुंचकर जरूर बताएं। यदि छात्रा खुद पुलिस से शिकायत करने में घबराहट महसूस करेगी, तो कॉलेज स्टाफ की तरफ से उस छात्रा का सहयोग किया जाएगा और पुलिस को शिकायत की जाएगी।


एक छात्रा ने अपने परिवार की समस्या भी बताई
पुलिस की पाठशाला के दौरान कक्षा 11 की छात्रा तरन्नुम ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को अपने परिवार में मकान के रास्ते को लेकर हो रही समस्या से भी अवगत कराया। छात्रा ने बताया कि परिवार के ही लोग उनके मकान के रास्ते पर गेट नहीं लगाने दे रहे हैं। परिवार के लोगों ने अपने हिस्से का मकान बेच दिया, अब मकान खरीदने वाले भी गेट लगाने का विरोध करते हैं और आए दिन मारपीट पर उतारू रहते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कांधला थाना प्रभारी को मामले की जांच कराने और कार्रवाई का निर्देश दिया।
कांधला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन
छात्राओं को डायल 100, महिला हेल्पलाइन 1090 और 181 के प्रयोग के बारे में समझाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed