{"_id":"6a8df4179a5d9a1b2c008bb0","slug":"sisters-chose-rakhi-of-their-brothers-choice-crowd-gathered-in-the-market-shamli-news-c-26-1-aur1003-172660-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बहनों ने चुनीं भाई की पसंद की राखियां, बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बहनों ने चुनीं भाई की पसंद की राखियां, बाजार में उमड़ी भीड़
Wed, 26 Aug 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के नेहरू मार्केट में राखी देखती महिला व युवती। संवाद
शामली। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की खरीदारी बढ़ गई है। महिलाएं और युवतियां भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियां खरीद रही हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी, कार्टून, खिलौने और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं।
शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट, शिव चौक बाजार समेत प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सजी हैं। महिलाओं का कहना है कि इस बार बाजार में राखियों की अच्छी वैरायटी आई है। नेहा ने बताया कि वह हर साल भाई के लिए उसकी पसंद की राखी खरीदती हैं। इस बार आकर्षक डिजाइन वाली राखी पसंद आई है।
पूजा ने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने वाली राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। उसने अपने छोटे भाई के लिए कार्टून वाली राखी खरीदी है। वहीं रीना ने बताया कि बाजार में 10 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। अलग-अलग बजट में अच्छी डिजाइन मिलने से खरीदारी आसान हो गई है।
विज्ञापन
दुकानदार अनुज व राहुल ने बताया कि शाम के समय बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। राखियों के साथ महिलाएं भाइयों के लिए मिठाई और उपहार भी खरीद रही हैं। रक्षाबंधन करीब आते ही बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।