{"_id":"5b955fe0867a557eac5278ca","slug":"201536516064-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मोहल्ला गुंबद में 31वां चार दिवसीय विशाल श्रीगणेश महोत्सव 13 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा।
श्री गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील हलवाई व शगुन मित्तल ने बताया कि 31वां विशाल श्री गणेश महोत्सव 13 सितंबर को प्रात: आठ बजे श्री गणेश पूजन व सायं सात बजे भजन संध्या के साथ मोहल्ला गुंबद में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड (ऋषिकेश) से प्रसिद्ध भजन गायिका करूणा दीदी आएंगी। 14 सितंबर की सायं आठ बजे विशाल भगवती जागरण का आयोजन होगा। जिसमें कुमार हरीश (पठानकोट), रवि चंचल (दिल्ली), मास्टर आदर्श शर्मा (पलवल) तथा रतन भारती (सोनीपत) आदि मां भगवती का गुणगान करेंगे। कथावाचक राकेश उपाध्याय रहेंगे तथा मंच का संचालन हिमांशु सैन राही (कांधला) द्वारा किया जाएगा। 15 सितंबर की सायं सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। जबकि 16 सितंबर को विशाल शोभायात्रा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।