{"_id":"5b58cc774f1c1bf6548b503b","slug":"201532546167-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की सूची तैयार, अब घर-घर पहुंचकर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की सूची तैयार, अब घर-घर पहुंचकर होगी जांच
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बा देहात के ग्रामीणों की पेंशनरों की सूची बनकर तैयार हो चुकी है। अब सभी की घर-घर पहुंचकर जांच की जाएगी।
जलालाबाद देहात के ग्रामीणों को गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्राम प्रधान नजीर मलिक ने पेंशन पाने वाले पात्रों की सूची तैयार करने के लिए मुनादी कराकर बुलाया। जिलाधिकारी शामली के आदेश पर नरेंद्र सैनी गन्ना पर्यवेक्षक, प्रवेश कुमारी, संगीता देवी आंगनबाड़ी आदि समूह की टीम मौजूद रही। जिसमें जलालाबाद देहात के निवासी मंडी भास्करगंज, बाबूपुरा, मजरा इरशादपुर सहित ग्रामीणों ने पहुंचकर पेंशन पात्र सूची में नाम लिखवाएं। जिसमें वृद्घावस्था के 31, विधवा पेंशन के 40, विकलांग पेंशन के 15, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के 50, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के 170 ग्रामीणों ने सूूची में नाम दर्ज कराए। नरेंद्र सैनी गन्ना पर्यवेक्षक ने बताया कि टीम घर-घर जाकर पात्र लोगों का चयन कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देगी। जिस पर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ पात्रों तक पहुंच सकें।