फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सच्ची भक्ति जरूरी

परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सच्ची भक्ति जरूरी

Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सच्ची भक्ति जरूरी
परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सच्ची भक्ति जरूरी
विज्ञापन


कांधला। भभीसा गांव में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ और सत्संग के दौरान गुरू चरणानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि परमात्मा उसी जीव को प्राप्त हो सकते हैं, जो परमात्मा को प्राप्त करने की सच्ची इच्छा रखता है।

शनिवार को गांव भभीसा स्थित माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत सत्संग में गुरु चरणानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म केवल कर्मों का फल भोगने के लिए ही प्राप्त नहीं हुआ है। जीव के हृदय में परमात्मा की तीव्र इच्छा होती है तथा जिसने भक्ति रस की पावन गंगा में गोते लगा लिए उसी को परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि धन तो कहीं भी हो सकता है, उस धन को शुभ कर्मों में लगाना बहुत दुर्लभ है। सत्संग प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिव प्रसाद, उमा चरण मिश्र, ऋषिपाल राणा, कृष्णानंद, प्रेमानंद, महेश आंनद, श्रद्धानंद, परमानंद, एसएल सोमजी, ओमपाल, रामपाल, विंरेद्र, राजीव, नरेद्र, संजीव, धमेंद्र, रजत और अनुज आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed