{"_id":"5a85d5eb4f1c1bca798b9d9a","slug":"201518720491-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक विज्ञान की परीक्षा में संख्यात्मक प्रश्नों ने उड़ाए छात्राओं के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक विज्ञान की परीक्षा में संख्यात्मक प्रश्नों ने उड़ाए छात्राओं के होश
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कठिन पेपर में उलझे परीक्षार्थी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर भौतिक विज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र ने छात्राओं के होश उड़ा दिए। छात्राओं का कहना है कि इस बार प्रश्नपत्र में संख्यात्मक प्रश्नों की अधिकता और कठिन प्रश्न आए है, जिस कारण पेपर अच्छा नहीं हुआ। पेपर अच्छा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकतर छात्राओं ने कहा कि कम अंक मिलने से निराशा हाथ लगेगी। परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी।
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र को लेकर कुछ छात्राओं से बात की गई। छात्राओं ने बताया कि पेपर बहुत ही कठिन था, जिस कारण प्रथम प्रश्नपत्र में पास होना भी मुश्किल रहेगा। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा और महिमा ने बताया कि पेपर अच्छा नहीं रहा। भौतिक विज्ञान के पेपर में इस बार संख्यात्मक प्रश्नों की भरमार रही, जबकि थ्योरी के प्रश्न आसान रहे, जिस कारण अंक काफी कम आने की उम्मीद है। वहीं इशा, काजल और नेहा ने बताया कि पेपर में थ्योरी केवल 20 प्रतिशत ही आई है, जबकि संख्यात्मक प्रश्नों का प्रतिशत 80 रहा। सभी संख्यात्मक प्रश्न बड़े ही कठिन थे, जिन्हें वह अच्छी प्रकार से हल नहीं कर सके। छात्राओं ने बताया कि एक भी संख्यात्मक प्रश्न कॉलेज व ट्यूशन की पढ़ाई से नहीं आया, जिससे पहले प्रश्नपत्र में पास होना बेहद कठिन है। परीक्षा पास करने के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी परीक्षा में पास लायक अंक आ सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर करियर पर प्रभाव पडे़गा। छात्राओं ने कहा कि पूरी तैयारी के साथ इस विषय का द्वितीय प्रश्नपत्र देना होगा।