{"_id":"5a6cd0d34f1c1ba0268b6b0b","slug":"201517080787-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ीकरमू बिजलीघर का लोकार्पण, हिरनवाडा में शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ीकरमू बिजलीघर का लोकार्पण, हिरनवाडा में शिलान्यास
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ीकरमू बिजलीघर का लोकार्पण, हिरनवाडा में शिलान्यास
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को हिरनवाड़ा गांव में नए बिजलीघर का शिलान्यास किया, जबकि शामली के खेड़ीकरमू में बनकर तैयार हुए बिजलीघर का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।
शनिवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में ही व्यस्त रहे। दोपहर में उन्होंने बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाडा में 33/11 केवी बिजलीघर का शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और मजरे को विद्युत आपूर्ति दिलाने के संकल्प पर भाजपा आगे बढ़ रही है। इस बिजलीघर का निर्माण होने से हिरनवाड़ा के आसपास के कई गांव बिजली से रोशन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र मुखिया और संचालक बिजेंद्र शास्त्री ने किया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, एसडीएम सुरजीत सिंह रविंद्र गुप्ता, एसडीओ अमित गोयल, ठाकुर ओमबीर सिंह, ठाकुर मनबीर सिंह और ठाकुर टीकाराम ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद, राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गोहरनी गांव के पास नवनिर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, अजय संगल, बीएसए चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, शाम को शामली में राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कैराना रोड स्थित खेड़ीकरमू में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण किया। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि इस बिजलीघर का निर्माण पूरा होने से इंडस्ट्री एरिया की बिजली अलग हो जाएगी। इसके साथ ही शामली शहर की बिजली आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस दौरान विद्युत विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा भाजपा नेता भी मौजूद रहे।