फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मीट व्यवसायी की ली थाना प्रभारी ने बैठक

मीट व्यवसायी की ली थाना प्रभारी ने बैठक

Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मीट व्यवसायी की ली थाना प्रभारी ने बैठक
जलालाबाद। थानाध्यक्ष ने मीट व्यापारियों को मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीट की बिक्री के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक
विज्ञापन

प्राधिकरण से लाइसेंस लेना होगा। थानाध्यक्ष कृष्ण
कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 17 बिंदुओं पर जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। कस्बे में पशुओं का कटान नही होना दिया जाएगा। केवल स्लाटर हाउस से ही मीट लाकर मानकों को पूरा करते हुए बेचना होगा। उसकी खरीद का बिल भी रखना होगा। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने की। पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान ने थानाध्यक्ष से विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा। बैठक में भाजपा नेताओं ने मीट की बिक्री कस्बे के मुख्य मार्गों पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में नगर पंचायत के सभासद इस्तखार अहमद, कन्नू कुरैशी, नाजिम, पप्पू खान, भाजपा नेता डाक्टर .धर्मवीर पाल, उपेंद्र गुप्ता, चक्रेश चौहान,बोबी शर्मा, व अतिरिक्त चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed