{"_id":"5a2051764f1c1bc9678bf264","slug":"201512067446-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह का पुलिस लाइन में हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह का पुलिस लाइन में हुआ समापन
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह का पुलिस लाइन में हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
यातायात माह का पुलिस लाइन में समापन हो गया, जिसके चलते पुलिस लाइन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी विजेताओं को एसपी ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को पिछले एक माह से चल रहे यातायात माह का पुलिस लाइन में समापन हो गया। समापन के अवसर पर लाइन परिसर में चित्रकला, निबंध, क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए यातायात नियमों पर विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ यातायात शामली अशोक कुमार और सीओ कैराना रहे। प्रतियोगिता में चित्रकला में प्रथम स्थान महाराजा सूरजमल की अंशिका प्रथम, सरती देवी राजाराम की जिज्ञांशु अग्रवाल द्वितीय रही। निबंध में सरस्वती विद्या मंदिर के विपुल रुहेला प्रथम और स्कोटिश की आरजू तोमर द्वितीय रही। क्विज में आरके इंटर कॉलेज के आयुषदीप प्रथम, बीएसएम स्कूल की जेबा अब्बासी द्वितीय रही। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि पूरे यातायात माह में चालान करते हुए करीब 22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही पूरे माह में यातायात जागरुकता के लिए प्रचार प्रसार के लिए स्कूलों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।