{"_id":"5a1ef8854f1c1bee688be9ef","slug":"201511979141-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम ऑफ अयोध्या फिल्म को लेकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेम ऑफ अयोध्या फिल्म को लेकर विरोध
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेम ऑफ अयोध्या फिल्म पर एतराज
शामली। अभी तक फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहा विरोध खत्म नहीं हुआ कि अब गेम ऑफ अयोध्या फिल्म को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी बन गई है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शामली कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि गेम ऑफ अयोध्या फिल्म जिले में रिलीज नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
बुधवार को शामली कोतवाली पहुंचकर बजरंग दल के पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, देवेंद्र सोम तथा अन्य लोगों ने शिकायती पत्र दिया। उसमें कहा कि फिल्म गेम ऑफ अयोध्या आठ दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दर्शाए गए दृश्यों की वजह से माहौल खराब करने की कोशिश हो सकती है और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि फिल्म गेम ऑफ अयोध्या के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराई जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी का कहना है कि शिकायत पत्र का संज्ञान लिया जाएगा।