फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निकाय चुनाव निष्पक्ष कराए- डीएम

निकाय चुनाव निष्पक्ष कराए- डीएम

Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव निष्पक्ष कराए- डीएम
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मंथन
विज्ञापन

शामली 28 अक्तूबर।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो कि 27 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस और प्रचार प्रसार बगैर अनुमति नहीं हो सकेगी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने महकमे के लोगों को निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निर्वाचन प्रभारियों- सहायक प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शिता से कराए जाएंगे। चुनाव में अधिकारियों- कर्मचारियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है, तो कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि छह नवंबर तक चुनाव पर्यवेक्षक जिले में आ जाएंगे। मतदान केंद्रों के निर्माण व मरम्मत की जिम्मेदारी एसडीएम और तहसीलदार की होगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की तरफ से पूरी तैयारियां हैं। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों और अन्य अधिकारियों को चुनाव आयोग से संबंधित गाइडलाइन तथा अन्य सामग्री का वितरण कर दिया गया, जिसमें चुनाव संपन्न कराने के संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी है। इस दौरान सीडीओ रेणू तिवारी, एडीएम शिवबहादुर सिंह, एएसपी जगदीश शर्मा, एसडीएम सुरजीत सिंह, कैैराना एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरओ को मिलेगा आठ घंटे का पासवर्ड
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने और उन्हें कंप्यूटर में ऑनलाइन फीड कराने की जिम्मेदारी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) की होगी। इसके लिए आरओ को पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन करके नामांकन का डाटा फीड किया जाएगा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के नामांकन पत्र दाखिल कराने पर आरओ को कंप्यूटर से नामांकन का डाटा फीड करना होगा। डाटा फीड होते ही लॉगिन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed