फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोर अवस्था के बारे में आयोजित की गयी गोष्ठी

किशोर अवस्था के बारे में आयोजित की गयी गोष्ठी

Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
किशोर अवस्था के बारे में आयोजित की गयी गोष्ठी
किशोरावस्था में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत
विज्ञापन

कांधला(शामली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के तहत पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाल्य से किशोरावस्था तक पोषण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या संध्या रानी ने कहा कि किशोरावस्था में आहार संबंधी आदतों तथा उनके पोषण पर आजकल किशोर एवं किशोरी जंक-फूड को बहुत अधिक पसंद करते हैं, जिसमें पोषक तत्व नहीं के बराबर होते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस अवस्था में भोजन संबंधी विशेष ध्यान देना चाहिए। सप्ताह के तहत संतुलित आहार, भोज्य समूह विषय पर छात्राओं ने चार्ट तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही पोषण सप्ताह के अंतिम खुद को स्वस्थ्य रखने व सुंदर दिखने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को तैयार किया गया। पोषण सप्ताह को सीमा सिंह, संगीता तोमर, माधुरी पाल, के दिशा निर्देशों में संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed