{"_id":"59b832e34f1c1b1a698b4b98","slug":"201505243875-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हूओं पर प्रतिबंध लगा तो कश्यप समाज करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हूओं पर प्रतिबंध लगा तो कश्यप समाज करेगा आंदोलन
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कश्यप समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
शामली। पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर कोल्हूओं पर प्रतिबंध लगाया गया तो केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।
पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने जारी बयान में कहा कि कश्यप समाज के लोगों का कोल्हू-क्रेशर उद्योग पुश्तैनी रोजगार है, जो सालों से कोल्हू चलाने का कार्य करते आ रहे हैं। कश्यप समाज के लोग कोल्हू पर गुड़, शक्कर, खांड़ बनाने का कार्य करते आ रहे हैं, जिससे कश्यप समाज की रोटी रोजी चल रही थी। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा कोल्हू बंद करने के आदेश से लोगों का जीविकोपार्जन प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण की आड़ में सभी कोल्हू संचालकों का उत्पीड़न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ, सहारनपुर मंडल में 60- 70 हजार कोल्हू संचालित हैं। एक पावर कोल्हू पर कम से कम 15 लोग कार्य करते हैं। कश्यप ने कहा चीनी मिलों को फायदा पहुंचाने के लिए कोल्हुओं पर लगाम लगाया जा रहा है। उन्होंने इसके खिलाफ समाज के साथ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।