{"_id":"59b2ec1f4f1c1bf27f8b5340","slug":"201504898079-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व साक्षरता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व साक्षरता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्या संध्या रानी ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ग्राम्य विकास विषय पर सपनों के ग्रामीण भारत का चित्र पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया। प्राचार्या ने कहा कि सभी छात्राओं को अपनी परिधि में निरक्षर लोगों को साक्षर करने का प्रयास करना चाहिए। साक्षरता से आगे शिक्षित बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय, महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पढ़ना इतना महान कार्य नहीं, जितना कि निरक्षर लोगों के बीच में जाकर उनके स्थान उनकी परिस्थिति में रहकर उनको अक्षर ज्ञान कराना है। यह महान कार्य है। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।