{"_id":"582ca4834f1c1b56368ffcb1","slug":"2-62-million-are-in-rural-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में 2.62 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में 2.62 करोड़ से होंगे विकास कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। ब्लाक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य कराने के लिए करोड़ों रुपये का बजट पास किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
बुधवार को खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2017-18 का अतिरिक्त लेबर बजट दो करोड़ बीस लाख और वर्तमान 2016-17 का अतिरिक्त लेबर बजट 42 लाख रुपये सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान बीडीओ राजेश कुमार कुरील ने बताया कि खंड विकास क्षेत्र में 33 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। जबकि एक ग्राम पंचायत गंगेरू को भी शीघ्र ही ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ओर क्षेत्र पंचायत सदस्यों से शौचालय निर्माण में तेजी लाने का आह्वान किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी व संचालन बीडीओ कांधला राजेश कुमार कुरील ने की। वकील जंग प्रधान, अनिल दीवान, जिशान जंग, रणवीर सिंह, अय्यूब जंग, आलिम उर्फ बिल्लू, प्रवीण नाला, संदीप पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू वर्मा, हाजी शौकत, महमूद कुरतान आदि रहे।
विज्ञापन
गांवों में खर्च होंगे 58 लाख 44 हजार
कैराना। विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की मीटिंग के दौरान गांवों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के लिए 58 लाख 44 हजार का बजट पारित किया गया।
बुधवार को विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख नफीसा चौधारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के 42 ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। एडीओ पंचायत धर्मसिंह ने बताया कि बैठक के दौरान गांवों के विकास के लिए मनरेगा योजनांतर्गत 58 लाख 44 हजार का श्रम बजट पारित किया गया।
विकास खंड कार्यालय की मरम्मत व सौंदर्यीकरण ध्वनि मत से पारित किया गया। प्रधानों ने बताया कि उनके गांव में मच्छरों से ग्रामीण परेशान रहते हैं। वहीं, कुछ गांव के एएएनएम सेेंटरों पर दवाइयां नहीं होने के कारण बैठक में हंगामा हो गया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि जल निगम कह रहा है कि उनके पास बजट नहीं है।
जबकि गांव में हैंडपंपों को रिबोर कराया जाना बहुत जरूरी है। बैठक में इस दौरान गांव की और कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरवेज चौहान, मुनफैद अली, अहसान प्रधान, चौ मुन्शाद, आन्नद प्रधान, सत्तार प्रधान, सुरेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।