फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2.11 crore budget released for construction of buildings

भवनों के निर्माण के लिए 2.11 करोड़ का बजट जारी

Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
2.11 crore budget released for construction of buildings
भवनों के निर्माण के लिए 2.11 करोड़ का बजट जारी
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण करने की योजना के तहत जिले के 15 विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। जिले में पिछले दो साल में करीब 50 भवनों के निर्माण के लिए बजट की डिमांड शासन को भेजी गई थी।

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों के जर्जर हो चुुके भवनों को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण कराया जाना है। पिछले साल करीब 35 विद्यालय और इस साल करीब 15 विद्यालयों के जर्जर भवनों केे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर इनके पुनर्निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग विभाग द्वारा भेजी गई थी। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक निर्माण राहुल कुमार ने बताया कि शासन से दस प्राथमिक विद्यालय और पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपये का बजट मिला है। प्राथमिक विद्यालयों में तीन कमरे व बरामदा का निर्माण कराया जाएगा जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच कमरे व बरामदा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल 35 भवनों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी जबकि इस साल लगभग 15 भवन ध्वस्त कराए जा चुके हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए शासन से बजट की डिमांड भेजी गई है, जिनमें 15 विद्यालयों के भवन के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि मिली है। जल्द ही इन विद्यालयों में भवनों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed