{"_id":"5ccc8208bdec22077441303a","slug":"191556906504-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली रोडवेज डिपो के लिए मांगी 50 ईटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली रोडवेज डिपो के लिए मांगी 50 ईटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली रोडवेज डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) दिलाने की मांग की गई है। बता दे कि रोडवेज डिपो की कार्यशाला का निर्माण जलालाबाद बस स्टेशन में चल रहा है। इसके चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद शुभारंभ की संभावना है।
शामली में जिला मुख्यालय पर रोडवेज डिपो प्रस्तावित है। डिपो कार्यशाला के लिए मुुजफ्फरनगर रोड़ पर फतेहपुर गांव में नौ बीघा भूमि भी परिवहन निगम को हस्तांतरित हो चुकी है। इस पर सीमेंट के लिए पिलर लगे हुए है। शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला जलालाबाद बस अड्डे में प्रस्तावित मानकर कई माह से युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण शामली कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ नही हो पाया है। आचार संहिता 23 मई को समाप्त हो जाने के बाद कार्यशाला का शुभारंभ होने की संभावना है। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचाल राजेश वर्मा ने 22 अप्रैल को लखनऊ निगम मुख्यालय के ट्राईमेक्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि शामली निगम इकाई शुरू करने के लिए 50 इटीएम मशीन की जरूरत है। यह 50 ईटीएम सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर की ओर से मांगी गई थी। मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने इस सबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, निगम के वित्त सहायक, क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो को प्रतिलिपि जारी की है।