{"_id":"5cc5e5cbbdec22072a551cb5","slug":"191556473291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला के बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला के बयान दर्ज किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में मकान में चार दिन पहले हुए आग से झुलसी महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए। इस घटना में झुलसे महिला के पांच वर्षीय बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में 24 अप्रैल की सुबह मौलाना नजमूल की पत्नी सादिया अपने पांच वर्षीय बेटे कवर के साथ रसोई में नाश्ता बनाने गई थी। उसी दौरान हुए सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई थी जिसमें महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बेटे कवर की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था और सैंपल लिए थे। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर स्थानीय गैस ऐजेंसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर पीड़िता सादिया के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पीड़िता ने घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है। महिला ने नाश्ता बनाते समय आग लगने के बाद धमाका होने की बात कही है। गैस लीक होने के कारण की भी जांच की जा रही है।