{"_id":"5cc5e4bdbdec22072f09e9e8","slug":"191556473021-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में पुरातन छात्राओं ने अनुभव साझा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में पुरातन छात्राओं ने अनुभव साझा किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातन छात्राओं ने अनुभव साझा किए
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का पुरातन छात्राओं का तृतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। पुरातन छात्राओं ने अपने अनुभव में महाविद्यालय का एक बड़ा योगदान बताया।
रविवार को कालेज में आयोजित सम्मेलन में पुरातन छात्राओं के परिचय और अनुभव से प्रारंभ हुआ। असमा और तरन्नुम ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा के बाद वे निजी स्कूलों में प्रिसिंपल है। हुमेरा, श्वेता तोमर, मंजू, अजमा, सुमेरा, मिर्जा और अंजुम ने भी महाविद्यालय का अपने जीवन में बड़ा योगदान बताया। पुरातन छात्रा की कार्यकारिणी की बैठक प्रमोद कुमारी प्राचार्या गंगोह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी कार्यकारिणी ज्यों की त्यों रखने के साथ पुरातन छात्राओं से सहयोग के लिए 100 रुपये अनुदान लिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी बैठक में संगीता तोमर सचिव, कमरजहां कोषाध्यक्ष, डाक्टर ब्रजभूषण संयोजक के साथ सदस्य भी शामिल रहे। डाक्टर ब्रजभूषण ने कहा कि वित्तीय योगदान के साथ गैर वित्तीय योगदान क्षमता से प्रेरित कर सकते हैं। संगीता तोमर ने गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष प्रमोद कुमारी ने कहा कि इसी महाविद्यालय से शिक्षा के साथ उन्होंने प्रवक्ता और प्राचार्या के पद पर कार्यरत रही। लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर अतुल शर्मा ने शिक्षण संस्थाओं का जीवन में बड़ा योगदान होने के साथ महिलाओं का सशक्तिकरण भी बहुत जरूरी बताते हुए संस्था का सराहनीय कदम बताया। संचालन डाक्टर विनोद ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।