फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मिलेगी मुक्ति

गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मिलेगी मुक्ति

Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मिलेगी मुक्ति
गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक में चल रही माघ महात्म कथा में कथा वाचक पंडित राधेश्याम व्यास ने रामचरित्र मानस के महर्षि भारद्वाज आश्रम में भरत चरित्र का प्रसंग को सुनाते हुए गंगा स्नान का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि श्रीराम से मिलने के लिए चित्रकूट पर जब भरत जी जा रहे थे, तो रास्ते में प्रयागराज क्षेत्र में महर्षि भारद्वाज के आश्रम में पहुंचे और गंगा, यमुना, सरस्वती संगम के पवित्र अमृतमयी जल को प्रणाम कर उसमें स्नान किया। पवित्र संगम के जल में स्नान करके भरत धन्य हो गए। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान हमारे जन्म मरण के बंधन से छुटकारा दिलाती है सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने भक्तिभाव से भरे भजनों के द्वारा भक्ति रस की धारा बहा दी। कार्यक्रम में बोधराज नारंग, राजेंद्र शर्मा, शिवकुमार, सुरेंद्र वर्मा, श्यामसुंदर दास, राजकुमार नायक, मांगेराम सैन आदि मौजूद रहे।

रासेयो शिविर में स्वच्छता का महत्व बताया
जलालाबाद। एल्पाइन पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विधिशरण ने प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मंदिर के प्रांगण में साफ सफाई कराई और स्वच्छता का महत्व समझाया। स्वयेसेविकां और सेवकों ने साफ-सफाई में पूर्ण रुप से सहयोग करने की शपथ ली। शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सचिन सिंह के नेतृत्व में सभी ने योग क्रियाएं की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन गर्ग, कमल गर्ग ने छात्रों से कहा कि सीखो और आगे बढ़ो । आशुतोष, सीबा, आरती पुंडीर, अनुराधा, शिखा पुंडीर, शिल्पी राणा, नितिन, विवेक, प्रीती, राहुल राणा, रविंद्र कुमार, अवनीश, बाबी, चिंकी नायक, सचिन राणा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed