{"_id":"5c605e60bdec2229c12b8d95","slug":"191549819488-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना, यमुना में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना, यमुना में लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर यूपी-हरियाणा के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचमी के अवसर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। नदी किनारे पूजा-अर्चना की तथा ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। यमुना तट पर प्रसाद बेचने वालों की दुकानें भी लगी थी। दिनभर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते यमुना पुल पर खासी भीड़ नजर आई। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी जाम की स्थिति का सामान करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तैनात रही।
तीन दिन पहले हुई बारिश से जलस्तर की बढ़ा
कैराना। तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर दो फिट तक बढ़ गया है। बरसात के मौसम में यमुना नदी की जलधारा सामान्य बहती है। पिछले कुछ दिनों से यमुना का जलस्तर निरंतर गिरता जा रहा था। तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यमुना में फैली गंदगी आगे की ओर बहकर निकल गई। अब यमुना में बारिश का पानी बहता दिख रहा है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने की जानकारी नहीं है, लेकिन यमुना में दो फुट जलस्तर बढ़ जाने की जानकारी मिली है। वर्तमान में यमुना 228.40 मीटर पर बह रही है।