फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेतावनी का एक सप्ताह पूरा होने पर फिर चला महाबली

चेतावनी का एक सप्ताह पूरा होने पर फिर चला महाबली

Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चेतावनी का एक सप्ताह पूरा होने पर फिर चला महाबली
दुकानों के बाहर लगे टीन शेड को हटवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। शनिवार को फिर से प्रशासन और पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे टीन शेड और दीवारों को ध्वस्त करा दिया, जिससे हंगामा हो गया। विरोध कर रहे एक युवक को टीम ने हिरासत में ले लिया।
शनिवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार कोमिन्द्र गुप्ता ने नगर पालिका की टीम और पुलिस बल को साथ लेकर नगर के मुख्य शामली-पानीपत मार्ग सहित बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे पूर्व, एसडीएम व्यापारियों के साथ अतिक्रमण की समस्या को लेकर बैठक कर चुके थे, जिसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देने का आग्रह किया था। दी गई समय अवधि पूरी होने के बाद भी समस्या जस की तस थी। लिहाजा शनिवार को ये अभियान शुरू कर दिया गया। टीम ने तहसील गेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। यहां टीम ने एक खोखो को जेसीबी से उखाड़कर जब्त कर लिया। इसके बाद शामली रोड से होते हुए छड़ियान पहुंचे। टीम ने दुकानों के आगे टीन शेड के लिए लगाए गए पाइपों और नो वेंडिंग जोन में खड़ी की गई दीवार को ध्वस्त करना शुरू किया। छड़ियान पर एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यक्ति ने टीम पर मनमानी तरीके से अतिक्रमण में पक्षपात करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद टीम ने मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चैराहा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, इमाम गेट चैराहा से बिसातियान, मेंढकी दरवाजा से बगैर जेसीबी मशीन चलाए अतिक्रमण हटवाया। इस बीच अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गई कि वह दो घंटे के अंदर अपने खोखे व दुकानों के बाहर रखे सामान को खुद हटा लें, अन्यथा टीम अगली कार्रवाई में तमाम सामान को जब्त कर लेगी और आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट
‘‘एक सप्ताह पूर्व व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. अमित पाल शर्मा, एसडीएम कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed