{"_id":"5bba5599867a5514ad7b1936","slug":"191538938265-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद मोह लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद मोह लीला का मंचन
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
नारद मोह लीला का मंचन
कांधला/ जलालाबाद। कैराना मार्ग वैष्णो मंदिर स्थित श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी में रामलीला महोत्सव का उद्घाटन सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम लीला महोत्सव का मंचन तब सार्थक होगा, जब दर्शक भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतार कर उनके बताए मार्ग पर चलें।
शनिवार की रात नौ बजे श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी में रामलीला महोत्सव समारोह में कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा गणेश वंदना सरस्वती वंदना व भगवान विष्णु की आरती की गई। मंचन स्थल पर नारद मोह की सुंदर लीला का कलाकारों के द्वारा मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के प्रबंधक एडवोकेट राम कुमार सिंघल के द्वारा किया गया। इस दौरान सचिन शर्मा, अशोक माहेश्वरी, श्याम कुमार सिंघल, राजीव गोयल, राजीव अग्रवाल, गुलशन खन्ना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उधर, जलालाबाद कस्बे में चल रही पंचायती रामलीला में कलाकारों ने श्रवण लीला का मंचन किया। श्रवण लीला को देखकर दर्शक भावुक हो गए। श्रवण कुमार का अभिनय -हिमांशु जुनेजा, दशरथ- राजकुमार रुहेला, रावण -श्यामलाल, वेदवती- विशाल सैनी ने सुंदर अभिनय किया । रामलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में राम, लक्ष्मण -परशुराम संवाद, धनुष यज्ञ, ताड़का वध की लीला दिखाई गई।