फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शादी हुई तो अगले साल भी लाऊंगा कांवड़

शादी हुई तो अगले साल भी लाऊंगा कांवड़

Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शादी हुई तो अगले साल भी लाऊंगा कांवड़
शादी हुई तो अगले साल भी लाऊंगा कांवड़
विज्ञापन

शामली। श्रावण मास के पहले दिन हरियाणा राजस्थान के शिवभक्त कांवडियों का पहला जत्था पहुंचा। कांवड़ियों के जत्थे में राजस्थान के सीकर जिले से आए शिवभक्त सुभाष का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से कांवड़ लेकर आ रहा है, अगर उसकी शादी हुई तो हमेशा कांवड़ लाता रहेगा।

शनिवार को हरिद्वार से चलकर राजस्थान के सीकर जिले से आए कांवड़ियां सुभाष, महेंद्रगढ़ से ओमप्रकाश, संजय, पितराम, संदीप, फतेहाबाद से रमेश, विनोद, राजू- गुलशन भी कांवड़ियों के जत्थे के साथ हनुमान धाम पर पहुंचे। हरियाणा के महेंद्र गढ़ जिले के पितराम हरिद्वार से पहली बार कांवड लेकर आए हैं। उनका कहना है कि उनकी इच्छा थी कि वह जीवन में एक बार कंावड लेकर आएंगे। शिव बाबा की इच्छा पर वह कांवड़ लेकर आए हैं। पहली कांवड़ यात्रा सकुशल पूरी हुई तो अगले साल कांवड़ लाने का जोड़ा पूरा करेंगे। फतेहाबाद का 16 साल का रमेश दस साल की उम्र में कांवड़ लानी शुरू कर दी थी। इस बार उनकी छठवी कांवड़ लेकर आए हैं। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी व कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर आज से शुरू कर दिया गया हैं। जिसमे शिवभक्त कावड़ियों की सेवा के निशुल्क खाने पीने व दूध व चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed