{"_id":"5a8c68724f1c1b805a8bae58","slug":"191519151218-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल केंद्र बंद, गुस्साए किसानों का हंगामा -प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल केंद्र बंद, गुस्साए किसानों का हंगामा -प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र बंद होने से गुस्साए किसानों ने कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील गन्ना खरीद केंद्र पर हंगामा करते हुए प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री और डीएम से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का कोई हल नहीं निकला, तो किसान जिला मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।
कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील, गंगेरू, डूूंडूखेड़ा सहित कई कई गांवों के किसान ऊन और गांगनौली मिल के तौल केन्द्रों पर अपना गन्ना डालते थे। किसान हरिमोहन , देवेंद्र, सतेंद्र के अनुसार रमाला सहकारी मिल ने गांगनौली और ऊन मिल को तौल केंद्र आवंटित किए गए है। मगर, इन मिलों ने केवल पंद्रह दिन ही तौल केंद्र को चलाया, बाकि गन्ना हरियाणा से खरीदकर पूर्ति की जा रही है। किसान अपने गन्ने को डालने के लिए दर दर भटक रहा है। मंगलवार को गुस्साए किसानों ने कांधला क्षेत्र के इस्सौपुर टील के गन्ना तौल केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा । गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह से गन्ना तौल केंद्रों को चलाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे । इस दौरान महेंद्र, रतन सिंह, दर्पण सिंह, धामा सिंह, नरेश, जयवीर, त्रिपाल, नेत्रपाल, सोमपाल, मेपनाल सिंह, भवर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि किसान मौजूद रहे।