फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साप्ताहिक बुध बाजार बंद कराने की मांग को एसडीएम से मिले व्यापारी

साप्ताहिक बुध बाजार बंद कराने की मांग को एसडीएम से मिले व्यापारी

Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बुध बाजार बंद कराने की मांग को एसडीएम से मिले व्यापारी
व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

कैराना। प्रशासन की बिना अनुमति के ईदगाह रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार को बंद कराने के लिए व्यापारियों ने पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर बाजार बंद कराने की मांग की है।

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि नगर के ईदगाह मैदान पर प्रशासन की बगैर अनुमति के अस्थायी बुध बाजार लगता है, इसमें घटिया सामान कम दामों पर बेचा जा रहा है, इससे नगर के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। खुला खाद्य पदार्थ विक्रय होने से लोगों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ रहा है। आरोप है कि संबंधित विभागीय कुछ अधिकारियों का बाजार लगवाने में पूर्ण संरक्षण प्राप्त है, जिनकी मिलीभगत से लगने वाले इस बाजार में जहां नमाजियों को मस्जिद तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, वहीं पास में ही बालिका विद्यालय होने के कारण बालिकाओं के साथ किसी भी समय कोई घटना घटित हो सकती है। व्यापारियों ने उक्त बाजार को बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान संजय सिंह राजपूत, अनिल गुप्ता, अमित कुमार, वरुण सिंघल, अय्यूब, मुस्तकीम, दिलशाद, प्रदीप, जावेद, रईस, मोबीन, शौकीन, अरशद, इनाम, नावेद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed