फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संविदा पर तैनात सर्जन के भरोसे महकमा, वो ही दे गए दगा

संविदा पर तैनात सर्जन के भरोसे महकमा, वो ही दे गए दगा

Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
संविदा पर तैनात सर्जन के भरोसे महकमा, वो ही दे गए दगा
शामली। नसबंदी कराने के लिए अस्पताल पहुंची 33 महिलाओं का लौटना कोई इत्तेफाक या नई बात नहीं है। पूर्व में भी डाक्टरों की मनमानी के चलते हंगामे होते रहे हैं। हालांकि इसी कमी के चलते एक महिला सर्जन के खिलाफ कार्रवाई शासन में पेंडिंग पड़ी हुई है। बावजूद इसके चिकित्सक सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

शामली में स्वास्थ्य विभाग के पास अभी हाल में कोई भी सरकारी सर्जन नहीं है, जिसके चलते शामली अस्पताल में संविदा पर एक डाक्टर सौरभ अग्रवाल को लगाया गया है। इसके अलावा पूर्व सीएमओ डाक्टर मंजीत कौर ने भी सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा पर अपनी सेवा दोबारा सरकारी अस्पताल में शुरू की थी। हालांकि समय पर अस्पताल में नहीं आना सहित अन्य कई आरोपों के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए लखनऊ लिखा गया था, लेकिन अभी यह मामला लखनऊ में पेंडिंग है। अब केवल शामली में एक ही डाक्टर सौरभ अग्रवाल हैं। झिंझाना में मंगलवार को शिविर में नसबंदी कराने पहुंची 32 महिलाएं पूरे दिन भूखी बैठी रहीं, लेकिन डाक्टरों द्वारा टीम नहीं भेजी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डाक्टर को नसबंदी करने के लिए जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गए। इसके अलावा शामली सरकारी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक अनिता बत्रा भी नसबंदी करने में दक्ष है, इसके चलते परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल द्वारा उनको भी शिविर में जाने के लिए कहा गया गया, लेकिन वह भी नहीं गई। दोनों डाक्टरों के द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में सीएमओ डाक्टर राजकुमार द्वारा कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई, जिसमें सर्जन डाक्टर सौरभ अग्रवाल की संविदा समाप्ति की संस्तुति और महिला चिकित्सक डाक्टर अनिता बत्रा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


मामला बेहद गंभीर है, महिलाएं अस्पताल में बैठी रहीं, लेकिन कहने के बाद भी डाक्टर नसबंदी करने नहीं गए, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed