फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोपाष्टमी के मौके पर गायो की विशेष पूजाकरके उतारी आरती

गोपाष्टमी के मौके पर गायो की विशेष पूजाकरके उतारी आरती

Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी के मौके पर गायो की विशेष पूजाकरके उतारी आरती
गोपाष्टमी पर गायों की पूजा
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली।
गोशाला सभा के तत्वावधान में गोपाष्टमी मौके पर श्रद्धालुओं ने गायों को फूलों से सजाया गया। इस मौके पर गायों की परिक्रमा करके विशेष पूजा -अर्चना करके आरती उतारी गई। भोजन के रूप में अन्न व चारा डालकर सेवा करके पुण्य लाभ उठाया।

शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक गोशाला भवन में गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गायों को फूलों की माला पहनाकर सजाया गया। इस मौके पर गायों की परिक्रमा करके विशेष पूजा-अर्चना की। भोजन के रूप में अन्न व चारा डालकर सेवा का पुण्य लाभ उठाया। गोशाला सभा के संरक्षक व सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, सतीश गोयल, मुकेश संगल, अध्यक्ष पवन संगल, सचिव राजेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, रवि संगल, विनोद गर्ग, राजेश संगल, अमित मित्तल, अरुण देशवाल, राजीव संगल, विनोद गर्ग, सुरेश लाला नरेश, महेंद्र सिंह, पवन आदि मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में गोशाला भवन में गोमाता को वस्त्र ओढ़ाकर मिठाई, खील, पताशे, आटा, हरी घास खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर दीपक जलाकर आरती उतारी गई। कल्ब की अध्यक्ष रेखा गोयल, वीना अग्रवाल, परवीन बंसल, वीना गर्ग, वंदना, आर्यवती, सुधा, संगीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed