{"_id":"59c165e34f1c1b1a688b5752","slug":"191505846755-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन कॉलेजों ने खेल संबन्धी सूचना न देने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन कॉलेजों ने खेल संबन्धी सूचना न देने पर जताया रोष
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सत्यनारायण इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य महासभा की संयुक्त बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य महासभा का पुनर्गठन भी किया गया।
मंगलवार को जनपद के वित्तविहीन कॉलेजों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक में कक्षा 9 वीं और 11वी के पंजीकरण की फीस 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करना अव्यवहारिक है। वहीं, तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सूचना सभी स्कूलों को नहीं दिए जाने भी रोष जताते हुए कहा कि क्रीड़ा शुल्क जमा नहीं कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि शासन के आदेशानुसार सभी कॉलेजों में सीसीटीवी, बायोमैट्रिक मशीने और स्टाफ का सत्यापन कराया जाएगा। वहीं, प्रधानाचार्य महासभा का पुनर्गठन किया गया, जिसमें देवेंद्रपाल राणा को अध्यक्ष, सरिता व राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष, महेंद्र शर्मा को महासचिव चुना गया। प्रबंधक महासभा में अनुज तायल को अध्यक्ष, महेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष और ऋषिपाल को महासचिव चुुुना गया। इस दौरान अनिल कुमार, घनश्याम, सतेंद्र सिंह, पूजा, सुदेश, उर्मिला, कंवरपाल शर्मा, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।