फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ृसडीएम ने किया कैराना सीएचसी का निरीक्षण

ृसडीएम ने किया कैराना सीएचसी का निरीक्षण

Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ृसडीएम ने किया कैराना सीएचसी का निरीक्षण
कैराना।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने मंगलवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो संविदा कर्मी अनुपस्थित मिलने तथा अस्पताल परिसर में साफ सफाई ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
मंगलवार को एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी कैराना सीएचसी में पहुंचे। वहां एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। जिसके बाद हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति के बावजूद दो संविदाकर्मी अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने दवाइयों के स्टाक रजिस्टर की जांच की। साथ में प्रसव रूम और अस्पताल परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई की कमी पायी गई। साथ ही दो संविदा कर्मी भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर घटा
कैराना। मंगलवार को यमुना नदी का जल स्तर घटकर 229.50 मीटर पर पहुंच गया, जिसके चलते ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब 230.44 मीटर पर पहुंच गया था। बारिश बंद होने पर यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया। सोमवार को यमुना का जल स्तर जहां 230 मीटर पर था, वहीं मंगलवार को जल स्तर घटकर 229.50 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed