{"_id":"599c7b274f1c1b81028b47aa","slug":"191503427367-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप चौधरियों ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप चौधरियों ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
शामली।
खतौली में हुए ट्रेन हादसे पर खाप चौधरियों ने दुख जताया। साथ ही इतने बड़े हादसे में लापरवाही के जिम्मेदार रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
मंगलवार को करनाल रोड स्थित गांव मुंडेट में चौधरी राजवीर सिंह के आवास पर खाप चौधरियों की पंचायत हुई। उसमें खाप चौधरियों ने कहा कि खतौली का ट्रेन हादसा, महज लापरवाही नहीं बल्कि सामूहिक नरसंहार है। इस मामले में रेलवे के कर्मचारियों, अधिकारियों, सचिव के साथ ही रेल मंत्री के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए। उनकी मांग है कि हादसे में मृतक यात्रियों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक एक लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जानी चाहिए। पंचायत में सर्वखाप पंचायत के मंत्री चौधरी सुभाष बालियान, बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक व उनके पुत्र चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह देशवाल, स्वर्णवीर सिंह देशवाल, राठी खाप के बाबा रघुवीर सिंह राठी, चौधरी सुधीर तालियान, कुंडू खाप के चौधरी उपेंद्र, बेनीवाल खाप से अमित बेनीवाल, बतीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह तथा बुड़ियान खाप के चौधरी जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।