{"_id":"5995ea504f1c1b342d8b457a","slug":"191502997072-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन फिर हुआ शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन फिर हुआ शुरु
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश सरकार के आश्वासन के बावजूद समस्या का हल नहीं निकलने पर शिक्षामित्रों ने एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपते हुए शिक्षामित्रों ने जल्द से जल्द समस्या का हल निकालने की मांग की है। शिक्षामित्रों ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
समायोजन रद्द होने के बाद पूर्व में शिक्षण कार्य बंद कर धरना दे रहे शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार ने 15 दिन में समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया था। समय पूरा होने के बाद सरकार द्वारा समस्या पर विचार न करने से मायूस शिक्षामित्रों ने एक बार फिर से प्रदेश में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जनपद में बनत स्थित बीएसए कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा और चैनपाल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। अध्यक्ष ने बताया कि यह धरना 19 अगस्त तक शांतिपूर्ण तरीके जारी रहेगा। तीन दिन के अंदर प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के पक्ष में कोई लिखित आश्वासन देती है तो धरना स्थगित कर दिया जाएगा। समाधान न होने पर 21 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने बीएसए चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार से अध्यादेश लाने तक समान कार्य समान वेतन देने की मांग की है। अध्यक्ष ने सभी शिक्षामित्रों से लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान संजय, रामफल सिंह, बालेश, रामबीर, अनुप्रिया, सारिका, प्रवीण, गुड्डी, रेनू, बबीता, सुनीता, अंजू, आदेश आदि मौजूद रहे।