फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शान से फहराया गया तिरंगा...

शान से फहराया गया तिरंगा...

Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शान से फहराया गया तिरंगा...
कैराना/झिंझाना/गढ़ीपुख्ता/बाबरी। ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति तरानों से माहौल देशभक्ति का हो गया।
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मो. कासिम अंसारी ने ध्वजारोहण कर स्वच्छता के संबंध में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी और तहसीलदार अभयराज पांडेय ने तिरंगा फहराया। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक यशपाल पंवार ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। द न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्या गीता रेडू ने तिरंगा फहराया। एसएन इंटर कॉलेज में प्रबंधक रफाकत अली ने ध्वजारोहण किया। गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली चौहान ने तिरंगा फहराया। मदरसा एहसानुल उलूम में सदर इकबाल हसन व सदर हाजी महबूब ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक मौलाना मुनव्वर आदि मौजूद रहे। मदरसा अस आद लिल बनात लड़कियों के मदरसे में राशिद अली पूर्व चेयरमैन नगरपालिका ने झंडा फहराया। मदरसा इशातुल इस्लाम में मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना में कस्बे केजय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक डाक्टर लोकेश गर्ग ने, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल व प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने, मां सत्यवती जैन शिशु निकेतन में पूर्व सभासद सुरेश चंद जैन ने, सीएचसी में डाक्टर तरूण चौधरी ने, संत आशाराम किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, थाना प्रांगण में एसओ भगवतसिंह ने ध्वजारोहण किया। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक प्रमोद सरोहा ने, डीसेंट इंटर कॉलेज में प्रबंधक आरपी सिंह व प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने, एसडीएस कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक डाक्टर लोकेश तोमर ने ध्वजारोण किया। इसके अलावा मदरसा जामिया दूरूल में थाना प्रभारी भगवत सिंह ने, मदरसा इस्लामिया नुरिया में मौलवी हाफिज वकील साहब ने ध्वजारोहण किया। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा के पति प्रसन्न चौधरी व सीओ झिंझाना वीरपाल सिंह ने मां सरस्वती कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम कर शुरूआत की। प्रधानाचार्या पूजा उपाध्याय व डायरेक्टर अंकित तोमर ने सभी अतिथियों का आभार वक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाबरी के हिरनवाड़ा में गांधी पार्क स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा, मानसरोवर पब्लिक स्कूल, होली चौक, झंडा चौक, अंबेडकर चौपाल, पंजाब नेशनल बैंक तथा थाने पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
उधर, गढ़ीपुख्ता में द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में मैनेजर नूर नवाज खान ने ध्वजारोहण किया। एफडी पब्लिक स्कूल में स्कूल चेयरमैन राजकुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कराया। गांव मालैंडी में प्रधानाचार्य निर्भय सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा रहे।

नगर पंचायत कार्यालय में ईश्वर सिंह वरिष्ठ लिपिक के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण स्कूल प्रबंधक नरेश कुमार सैनी व अध्यक्ष श्रीपाल जैन पूर्व चेयरमैन ने किया। गढ़ी अब्दुल्ला खां के एसडीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन इमरान खान ने ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed