{"_id":"596d07a14f1c1bf44f8b477a","slug":"191500317601-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे सोमवार को शिवालयों में पूजा -अर्चना व जलाभिषेक को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे सोमवार को शिवालयों में पूजा -अर्चना व जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष की पूजा और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटे घड़ियालों की ध्वनि से शिवालयों में हर हर महादेव का जयघोष गूंज उठा।
शहर के श्रीहनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर मंदिर, शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, कुड़ाना रोड सदाशिव मंदिर शिव दुर्गा मंदिर रेलपार बाईपास, बुढ़ाना रोड श्रीबलभद्र मंदिर, कैैराना रोड़ स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गौशाला रोड स्थित मुक्तेश्वर धाम सती मंदिर आदि शहर के मंदिरों में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। वहीं, शहर के बड़ा बाजार स्थित श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में गौरी- गणेश पूजन विधि विधान से संपन्न कराया कराया गया। साढ़े आठ बजे शिव पार्थिव पूजा एवं रुद्राभिषेक 11 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा घी- शहद, बुरा, पंचामृत गंगाजल से विधि विधान और मंत्रोचार के साथ कराया गया।
इस मौके पर मुख्य यजमानों में देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, नितिन कुमार गोयल, सोनू शर्मा, जयप्रकाश, धर्मवीर वर्मा, प्रदीप गोयल आदि शामिल रहे। भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना के बाद आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।