फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   19 youths escaped from the de-addiction center by breaking the window bars.

Shamli News: नशा मुक्ति केंद्र का जंगला तोड़कर 19 युवक भागे

Sat, 20 Jun 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
19 youths escaped from the de-addiction center by breaking the window bars.
लिलोन में नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा करते परिजन। नागरिक
शामली। शहरी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड नशा मुक्ति केंद्र से 19 युवक जंगला फाड़कर भाग गए। केंद्र संचालकों ने भागदौड़ कर पांच युवक पकड़ लिए, जबकि 14 युवकों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव लिलौन स्थित प्राइवेट जीवन नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक उपचार के लिए भर्ती है। बृहस्पतिवार देर रात केंद्र के ऊपरी मंजिल पर रह रहे युवकों ने चद्दर से जंगले को खींचकर तोड़ दिया। इसके बाद 19 युवक गली में कूदकर भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक व कर्मचारियों में खलबली मच गई। संचालकों ने युवकों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पांच युवक मिल गए हैं जबकि अन्य 14 युवकों के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

केंद्र में भर्ती युवकों के परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया और केंद्र संचालकों पर इसकी जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी युवक के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली। केंद्र पर पहुंचे बुढ़ाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी सोहन सिंह ने बताया कि वह केंद्र पर भर्ती अपने भाई से मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा। उसने अपने भाई के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह यहां से भाग गया। सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
n एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि केंद्र से 19 युवकों के भागने का मामला जानकारी में आया है। पांच युवक मिल गए हैं। इसमें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।

n सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल : नशा मुक्ति केंद्र से 19 युवकों के भागने के मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने केंद्र पर सुरक्षाकर्मी पर्याप्त न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। सुरक्षा के नाम पर वहां एक कर्मचारी की ड्यूटी होना बताया गया। nनशा मुक्ति केंद्र की संचालिका पारूल बेनीवाल का कहना है कि केंद्र में रहने वाले सभी की सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्थाएं है। कुछ युवकों के लिए बेड गर्मी के कारण नीचे लगा रखे हैं। बाकी 19 युवक ऊपर थे। चार युवक मिल गए हैं। बाकी युवकों की तलाश पुलिस व परिजनों के सहयोग से की जा रही है।

लिलोन में नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा करते परिजन। नागरिक

लिलोन में नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा करते परिजन। नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed