{"_id":"5c967471bdec22141d19e45c","slug":"181553364081-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोकसभा चुनाव के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ गई है। 28 अप्रैल के स्थान पर 26 मई को होगी राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में परीक्षा होगी।
शनिवार राजकीय महिला पॉलीटेक्निक प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश की राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में सत्र 2019-20 में प्रदेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल के स्थान पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन के कारण अब 26 मई किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई थी, किंतु छात्र हित में ऑनलाइन आवेदन को भरने की अंतिम तिथि 14 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च निर्धारित की गई। जिससे प्रवेश परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिक अवसर प्राप्त हो सके। 31 मार्च से पूर्व अपना आवेदन ऑनलाइन अवश्य भर लें। वेबसाइट पर आवेदन भरने के निर्देश व सूचनाएं दी गई हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने पहले आवेदन किया था तथा उनके आवेदन में किसी सुधार की यदि आवश्यकता है तो ऐसे छात्र-छात्राएं एक अप्रैल से चार अप्रैल तक अपने लॉगिन के माध्यम से वेबसाइट पर उनके द्वारा भरे गए आवेदन में दिए गए विवरण में सुधार कर सकते हैं।