फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना कस्बे के चार बिजली फीडरो पर पचास प्रतिशत लाइन लॉस

कैराना कस्बे के चार बिजली फीडरो पर पचास प्रतिशत लाइन लॉस

Wed, 13 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
कैराना कस्बे के चार बिजली फीडरो पर पचास प्रतिशत लाइन लॉस
चार फीडर में पचास प्रतिशत लाइन लोस
विज्ञापन

शामली। कैराना कस्बे के बिजली के चार फीडरों में पचास प्रतिशत लाइन लास है। 44 लाख यूूनिट में मात्र 17 लाख यूनिट का बिजली बिल दे रहे है। लाइन लॉस को खत्म करने के लिए बिजली विभाग की टीमें गठित करके मोर्निग इंवनिग में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कैराना कस्बे में 1931 कनेक्शन चैक किए गए है। 34 मीटर चैक करके 11 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा दिया गया। खराब 61 मीटर बदले गए है। 141 मीटर घर के अंदर से बाहर लगाए गए है। संदिग्ध 62 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। बुधवार को करमू खेड़ी स्थित बिजली घर कार्यालय में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि जिले में कैराना कस्बे के चार फीडर टाऊन प्रथम, कोतवाली, भूरा चुंगी, इमाम गेट फीडरो पर 12 हजार 845 उपभोक्ता हैं। इन चार बिजली फीडर पर पचास प्रतिशत बिजली का लाइन लॉस है। कैराना कस्बे में उपभोक्ता की खपत कम है। लाइन लॉस को खत्म करने के लिए बिजली विभाग की टीमे गठित करके पांच फरवरी से दस मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कैराना कस्बे में 1931 कनेक्शन चैक किए गए है। 34 मीटर चैक कर 11 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा दिया गया। अधीक्षण अभियंता नेकीराम, अधिशासी अभियता प्रथम राजपाल सिंह, द्धितीय खंड के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती, चतुर्थ खंड के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed