फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर में घूमने वाले गौवंश को पकड़ेगी पालिका टीम

शहर में घूमने वाले गौवंश को पकड़ेगी पालिका टीम

Fri, 04 Jan 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर में घूमने वाले गौवंश को पकड़ेगी पालिका टीम
शामली। शहर में घूमने वाले गोवंश को पकड़ने के लिए नगरपालिका ने दस सदस्यीय टीम गठित की है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इन्हें पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहरों में सड़कों पर घूमने वाले गोवंश से अक्सर हादसे होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर गोवंश लोगों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। परेशान लोगों को राहत देने के लिए शासन ने इन्हें पकड़कर गोशाला में भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ने के लिए सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में दस कर्मचारियों की टीम बना दी गई है। यह टीम शुक्रवार को गौवंश को पकड़ने का अभियान शुरू करेगी। शहर में पकड़े जाने वाले गौवंश को गौशाला में भेजा जाएगा। जहां पर उनके चारे और पानी की व्यवस्था की जाएगी। जो लोग निजी गोवंश को खुला छोड़ेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed