{"_id":"5baa7a1b867a557ec15a4fa5","slug":"181537899035-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने सीखा गांठे लगाना और ताली बजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने सीखा गांठे लगाना और ताली बजाना
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने सीखा गांठें लगाना और ताली बजाना
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिया गया। शिविर 28 सितंबर तक चलेगा।
मंगलवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड का तृतीय सोपान के शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य, शैला रानी ने ध्वजारोहण कर किया, जिसके बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त नदीम मलिक ने छात्र-छात्राओं के सामने अनुभव बताकर स्काउट गाइड्स को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही जिला संगठन कमिश्नर गीता रानी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, स्काउट का महत्व, ताली बजाने के प्रशिक्षण के साथ ही देशप्रेम की भावना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वीवी इंटर कॉलेज के स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार, डॉक्टर मनोज शर्मा, अनुराग शर्मा, गुरुदास, सुभाषचंद, अर्चना शर्मा, विनोद कुमार, संदीप, राजीव आदि मौजूद रहे।