फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऐ च्छक ब्यूरो की र्बैठक में म हला का हंगामा

ऐ च्छक ब्यूरो की र्बैठक में म हला का हंगामा

Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ऐ च्छक ब्यूरो की र्बैठक में म हला का हंगामा
थानाभवन (शामली)। ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में चल रहे विवाद में कोई निर्णय न होने से आहत एक महिला पक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद गन्ना विकास राज्यमंत्री ने दोनों पक्षों की सुनवाई की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी रविता पुत्री जयभगवान की शादी चार साल पहले गंगोह क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी रवि पुत्र सतपाल से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से दोनों में विवाद के कारण मामला ऐच्छिक ब्यूरो में विचाराधीन हैं। रविवार को एक पक्ष से रविता व परिजनों ने सुनवाई के दौरान सीओ के सामने ही हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं। जिसके उसके पास सुबूत के रूप में फोटो भी है। बावजूद इसके पुलिस उनके पक्ष में कार्रवाई न करते हुए दूसरे लोगों का पक्ष ले रही है। इस बात को लेकर ऐच्छिक ब्यूरो में पूरी गहमागहमी हो गई। जिसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी भी बीचबचाव करने के लिए मौके पर पहुंच गए। बाद में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने दोनों पक्षों को अपने पास बुलाया और बात सुनी। हालांकि, ऐच्छिक ब्यूरो की सुनवाई के दौरान तीन पक्षों में विवाद सुलझ गया। इस दौरान पांच महीने से चल रहा विनीत उर्फ सोनू निवासी मुजफ्फरनगर व अनीता निवासी भंदौडा बाबरी के बीच चल रहा विवाद रविवार को सुलझ गया। जिसके बाद दोनों को साथ भेज दिया गया। इसके अलावा गुलफ्शा पुत्री शोकीन निवासी शाहविलायत थानाभवन व नौशाद उर्फ सोनू निवासी सहारनपुर, शाहिदा पुत्री जुम्मा व गुलाब निवासी मवीकलां बागपत के बीच चल रहे विवाद का भी ब्यूरो सदस्यों ने आपसी तालमेल के जरिए सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed