फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए हुआ टीमों का चयन

जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए हुआ टीमों का चयन

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए हुआ टीमों का चयन
शामली। माध्यमिक स्कूलों की तहसील स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन तहसील के अलग-अलग कॉलेेजों में हुआ। जिसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। खेल शिक्षकों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी कॉलेजों के खिलाड़ियों की जूनियर और सीनियर टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जनपद के माध्यमिक स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अगस्त से तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ। बारिश के चलते तीनों तहसीलों में अलग-अलग कॉलेजों में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करा टीमों का चयन किया गया। शामली तहसील के कॉलेजों की प्रतियोगिता आरके कॉलेज शामली में हुई। जिसमें जूनियर वर्ग की टीम में अर्जुन पंवार, सुमित, सचिन, दुष्यंत, सागर, रोहित, अर्पित, आर्यन, फुरगान, मनीष, अर्जुन भार्गव, मनव्वर का चयन हुआ। जबकि सीनियर वर्ग में शिवम, सौरव, आर्यन, आकाश, हिमांशु, सोनू, विकास, विशाल, अजुबर, अर्पित, ऋषभ, अंकित का चयन हुआ। वहीं, कैराना तहसील की प्रतियोगिता बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में हुई। उधर, प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय टीम में हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, नेशनल इंटर कॉलेज कांधला और बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं ऊन तहसील की प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना में हुई। सभी तहसीलों की टीमें बृहस्पतिवार को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed