फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अगस्त के महीने से हरियाणा के शहरों के लिए दौड़ेगी यूपी रोडवेज की 150 बसें

अगस्त के महीने से हरियाणा के शहरों के लिए दौड़ेगी यूपी रोडवेज की 150 बसें

Tue, 17 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अगस्त के महीने से  हरियाणा के शहरों के लिए दौड़ेगी यूपी रोडवेज की 150 बसें
अगले महीने से हरियाणा के लिए चलेंगी रोडवेज की 150 बसें
विज्ञापन

शामली।
यूपी रोडवेज की 150 बसें अगले महीने हरियाणा के लिए चलेंगी। इस माह के अंतिम सप्ताह तक यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए परमिट मिल जाने की उम्मीद जताई गई है। बसों के संचालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी।

सात माह पूर्व यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में रोडवेज बसों के संचालन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। समझौते के बाद एक जून से हरियाणा राज्य के पानीपत और करनाल डिपो ने 31 रोडवेज बसों का रोड टैक्स जमा करने के बाद शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, टनकपुर, बरेेली, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कई शहरों के लिए हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया। अभी तक यूपी रोडवेज बसों के परमिट जारी नहीं होने से हरियाणा के शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इस समस्या के समाधान के लिए यूपी रोडवेज के अफसरों ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की लखनऊ में चार जुलाई को बैठक बुलाई थी। लखनऊ मुख्यालय पर परिवहन संचालन के महाप्रबंधक एसके बनर्जी ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में हरियाणा के समझौते के मुताबिक 150 यूपी रोडवेज बसों के हरियाणा के शहरों के संचालन के लिए परमिट दिए जाने के लिए अनुमति मांगी गई है। यूपी रोडवेज की बसों के हरियाणा में संचालन के लिए परमिट आने व रोड टैक्स जमा करने की इसी माह के अंतिम सप्ताह तक प्रक्रिया पूूरी होने की उम्मीद है। अगस्त के महीने से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सहारनपुर, मेरठ, मुुरादाबाद परिक्षेत्रों से हरियाणा के प्रमुख शहरों के लिए यूपी रोडवेज की 150 बसों का संचालन शुरु हो जाएगा। सहारनपुर, मुुरादाबाद, मेरठ परिक्षेत्रों की ज्यादातर यूपी रोडवेज की बसें शामली से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed