{"_id":"5b29506e4f1c1b2b428b5bd1","slug":"181529434222-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स को दिया मैप रीडिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स को दिया मैप रीडिंग का प्रशिक्षण
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों को दिया मैप रीडिंग का प्रशिक्षण
शामली
शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रहा दस दिवसीय एनसीसी कैडेट का प्रशिक्षण जारी रहा। कैडेट को योग की बारीकियों के साथ ही मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया।
मंगलवार को एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन रहा। जिसमें कैडेट्स को सुबह के समय योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनकी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी व कुमुद शर्मा ने नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। सभी कैडेट को मैप रीडिंग का अभ्यास कराया। दिशा का ज्ञान, कंपास का प्रयोग करना, नक्शे से जमीन पर और जमीन से नक्शे पर अपनी स्थिति ज्ञात करने के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद कैडेट्स ने इसका अभ्यास किया।
आरके कॉलेज में मनाया जाएगा योग दिवस
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर कार्यक्रम के बारे विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि योग दिवस पर कॉलेज मैदान में सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने शिविर में कॉलेज के सभी बी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट़्स व सभी शिक्षक और कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स को बी और सी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान श्रवण कुमार, रितेंद्र कुमार, सुधीर निर्वाल, संजीव देशवाल, मनीष कुमार, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।