फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली में लगा पहला वाटर एटीएम

शामली में लगा पहला वाटर एटीएम

Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली में लगा पहला वाटर एटीएम
शामली। अभी तक बड़े शहरों अथवा रेलवे स्टेशनों पर वाटर एटीएम की सुविधा थी, लेकिन अब उसमें शामली शहर भी शामिल हो गया है। नगर पालिका ने एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से शहर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने की तैयारी की है। पहले चरण में पालिका बाजार में वाटर एटीएम स्थापित भी कर दिया गया है। इस एटीएम से दो रुपये के सिक्के डालने पर एक लीटर ठंडा मिनरल पानी लिया जा सकता है, जबकि 10 रुपये में 20 लीटर मिनरल पानी (बगैर ठंडा) लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अंजना बंसल और उनके पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किया। राजेश्वर बंसल ने बताया कि एक निजी कंपनी से अनुबंध करके शहर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए जाएंगे। वाटर एटीएम कंपनी आई फील्ड को नगर पालिका की तरफ से 10 फुट जमीन 10 साल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उसका कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वाटर एटीएम के लिए विद्युत कनेक्शन भी लिया गया है, जिसके बिजली बिल का भुगतान कंपनी खुद करेगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से एक कर्मचारी भी लगाया गया है, जो लोगों को एटीएम से पानी लेने में गाइड करेगा। उन्होंने बताया कि शहर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए जाएंगे। अभी चार अन्य स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने के लिए जगह चिह्नित की जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे कार्य करेगा एटीएम
वाटर एटीएम ऑपरेटर कार्तिक शर्मा ने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मशीन में एक-एक रुपये के दो सिक्के डालकर नीला बटन दबाते हुए बोतल वाले स्थान पर बोतल रखकर एक लीटर पानी लिया जा सकता है। वहीं 10 रुपये में 20 लीटर सादा पानी मिलेगा, जो मिनरल तो होगा लेकिन ठंडा नहीं। मशीन के अंदर 250 लीटर का टैंक लगा है। पानी का टीडीएस देखने के लिए मीटर भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश कार्ड से भी मिलेगा पानी
पानी लेने के लिए एटीएम कार्ड की तरह प्रीपेड कार्ड की सुविधा भी दी गई है। इस कार्ड के लिए ग्राहक को 100 रुपये अदा करने होंगे। रिचार्ज कराकर कार्ड का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले नीला बटन दबाना होगा। उसके बाद मशीन पर कार्ड वाले स्थान पर कार्ड को स्वीप करना होगा। जिसके बाद मशीन पर लगी स्क्रीन पर पैसे कटने और कितना पानी लिया जा रहा है, उसकी पूरी जानकारी दिखाई देगी। जिसके बाद हरा बटन दबाना होगा। फिर से नीला बटन दबाकर पानी बोतल रख ले सकते है। कार्ड वापस करने पर 100 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यह सुविधा लोगों को खुले पैसों की परेशानी से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed