फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा

व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा

Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा
शामली। व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में व्यापारी नेताओं ने ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और पुलिस गश्त बढ़ाने के भी सुझाव रखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी कल्याण बोर्ड की पहली बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। शामली जिला संवेदनशील रहा है। पुलिस ने अपराध पर काबू पाने में काफी हद तक काम किया। कैराना और कांधला में रंगदारी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी कार्य किए जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही अतिक्रमण भी बढ़ा है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिक्रमण हटाना भी जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने, अजुध्या चौक पर पुलिस पिकेट लगाने, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी लगाने, चौकीदारों और शहर के 25 सेक्टरों के प्रभारियों की मीटिंग करने की मांग की। कांधला के व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए दृढ़ता दिखाई जाए। साथ ही व्यापारियों के प्रति विनम्रता बरती जानी चाहिए। साथ ही कांधला में राजवाहे के जर्जर पुल निर्माण तथा खुले ट्रांसफार्मरों की बेरीकेडिंग कराने की मांग रखी गई। दिनेश कुमार गुप्ता और पवन कंसल ने पुलिस गश्त और राजवाहे के पुल पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। शामली से नरेंद्र अग्रवाल ने बुढ़ाना रोड पर भारी वाहनों की अधिकता के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण हटवाने, ठेलियों का बाजार अलग करने की मांग रखी। इस दौरान अजय संगल, हरीश धवन, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, ईश्वर दयाल कंसल, दिनेश कुमार, पवन कंसल, सूर्यवीर सिंह, वीपी सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार, दिनेश जैन, नीरज कुमार, पवन कुमार, नमन गर्ग, माजिद, अनुराग जैन समेत कांधला, कैराना, झिंझाना, थानाभवन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed