{"_id":"5a74ab904f1c1b8c268b8058","slug":"181517595536-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के बेहतर सव्कूलों के लिए सर्वे हुआ शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के बेहतर सव्कूलों के लिए सर्वे हुआ शुरु
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नए शिक्षा सत्र परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर ही पढ़ाई होगी। इसके लिए जनपद में 25 स्कूलों का चयन किया जाना है। इसकी प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। छात्र संख्या और शिक्षण व्यवस्था बेहतर होने पर चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन ने 15 मार्च तक का समय दिया है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब अंग्रेजी पढ़ाने पर शासन का जोर है। जिले में पांच ब्लाक है। इनमें शासन के निर्देशानुसार हर एक ब्लाक से पांच-पांच प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया जाना है। इन 25 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होनी है। सोमवार को बीएसए चंद्रशेखर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर इस योजना के अंतर्गत स्कूलों के सर्वे के लिए टीम गठित की है। सभी स्कूलों का चयन छात्र संख्या, शिक्षण कार्य और स्वच्छता के आधार स्कूलों को प्राथमिकता देनी है। सभी टीमों को तीन से चार दिन का समय दिया गया है। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक से पांच- पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों का चयन और प्रशिक्षण कार्य 15 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के शासन ने निर्देश दे रखे है।
चयनित अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
चयनित स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को डायट पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागीय प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। सत्र शुरू होने से पहले ही प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पद के लिए हाेंगे आवेदन
प्रत्येक ब्लाकों से चयनित स्कूलों के लिए अध्यापकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों के लिए प्राथमिक स्कूलों से चयन किया जाएगा। अंग्रेजी स्कूलों को उन्हीं शिक्षकों की तैनाती होगी, जिसने इंटर में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई की हो। इसके लिए शिक्षकों को परीक्षा भी देनी होगी।