{"_id":"5a2c2a554f1c1bce408bc066","slug":"181512843861-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक नहीं हुआ जूते और जुराब का वितरण, बच्चें ठंड़ से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक नहीं हुआ जूते और जुराब का वितरण, बच्चें ठंड़ से परेशान
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी में बच्चे परेशान
थानाभवन।
सरकारी स्कूलों में दिसंबर माह में भी जूते, मोजे और जर्सी का वितरण अभी तक नहीं हुआ। नतीजतन बच्चों को स्कूल में जाते समय ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मामला अभी प्रक्रिया में है। जल्द ही स्कूल में जूते वितरित कर दिए जाएंगे।
थानाभवन के गांव यारपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 36 बच्चे पढ़ते हैं। किसी के पास भी जूते और मोजे नहीं है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने का डर है। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश वालिया का कहना है कि अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही जूतों का वितरण किया जाएगा। ब्लाक पर पिछले 20 दिन से जूते आए हुए हैं। वहीं, जर्सी के लिए सभी बच्चों की संख्या और साइज की सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय भेज दी गई है।